रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर ने पैसेंजर बस को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गुजरात में आज यानी शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।














